Tuesday, May 5, 2026
Tuesday, May 5, 2026

मोहाली में ढाबे में घुसी बेकाबू कार:​​​​​​​खाना खा रहे लोग चपेट में आए, हुए घायल

Date:

चंडीगढ़—मोहाली के फेज-10 स्थित एक ढाबे में शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। जब एक बेकाबू होंडा सिटी कार सीधी ढाबे में घुस गई। कार को महिला चला रही थी। हालांकि जानी नुकसान होने से बचाव हो गया। किसी तरह की पुलिस काेई शिकायत नहीं हुई। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।शुक्रवार सुबह फेज-10 एक ढाबे पर नियमित काम चल रहा था। कुछ ग्राहक खाने के टेबल पर थे।

जबकि ढाबे के मुलाजिम काम में जुटे हुए थे। इस दौरान जोर का धमाका हुआ है। साथ ही कार शीशे को तोड़ते हुए ढाबे के अंदर घुस गई। इस दौरान खाना खा रहे कुछ लोगों को कार ने अपनी चपेट में लिया है। वह उछलकर कार के बोनट के आगे गिरे। जबकि ढाबे का मालिक काउंटर ने कूदकर अपनी जान बचाई। मुलाजिम इधर उधर भाग गए। किसी को समझ कुछ आ नहीं था। हालांकि जानी नुकसान से बचाव हो गया। इसके बाद वहां अफरा तफरी मच गई। काफी लोग इकट्ठे हो गए। उन्होंने घायलों को संभाला। महिला ने अपनी गलती कबूल ली। साथ ही दोनों पक्षों में समझौता हो गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मशहूर पहलवान जस्सा पट्टी अपनी टीम सहित आम आदमी पार्टी में शामिल

चंडीगढ़, 28 अप्रैल - कुश्ती जगत में 'जस्सा पट्टी'...