Monday, June 1, 2026
Monday, June 1, 2026

जालंधर में रेप न कर पाने पर लड़की की हत्या:लाश बाथरूम में छुपाई

Date:

 

जालंधर–पंजाब के जालंधर में सहेली के पिता ने ही 13 साल की लड़की से रेप की कोशिश के बाद उसकी हत्या कर दी। लड़की ने आरोपी से बचने के लिए हाथ-पैर मारे तो उसने तार से गला घोटकर उसे मार डाला।

इसके बाद उसकी लाश को बाथरूम में छुपा दिया। लड़की सहेली से मिलने गई थी। जब वह देर रात तक घर नहीं लौटी तो परिवार ने ढूंढना शुरू किया। कोई पता न चलने पर CCTV खंगाले गए।

जिसमें वह पड़ोसी के घर जाते हुए दिखी। पुलिस ने पहले जांच कर कहा कि अंदर कोई नहीं है लेकिन जब लोग अंदर घुसे तो बाथरूम से लाश बरामद कर ली।

इसके बाद लोगों का गुस्सा भड़क उठा। भीड़ ने आरोपी की जमकर पिटाई की। उसे जिंदा जलाने की कोशिश की। उसके घर पर पथराव भी किया। लोगों ने रात 1 बजे तक प्रदर्शन किया।

जिसके बाद पुलिस ने आरोपी रिंपी सिंह उर्फ हैप्पी के खिलाफ कत्ल और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने जिस वक्त ये वारदात की, उसकी पत्नी और बेटी अपने मायके लुधियाना गई थी।

इस मामले में ACP गगनदीप सिंह घुम्मन ने कहा कि घर की चेकिंग कर कुछ न होने की बात कहने वाले ASI मंगतराम को सस्पेंड कर दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related