Monday, November 2, 2026
Monday, November 2, 2026

चामुंडा देवी मंदिर जा रहे श्रद्धालुओं से भरा ट्रक पलटा, 2 की मौत, कई घायल

Date:

पंजाब : मंगलवार सुबह हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा ज़िले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। जानकारी के अनुसार, पंजाब के बठिंडा से मां चामुंडा देवी मंदिर में लंगर सेवा लगाने जा रहे श्रद्धालुओं से भरा एक ट्रक अचानक एक बस से टकराने के बाद पलट गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में 2 श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लगभग 20 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हादसा अचानक हुआ और टक्कर लगते ही ट्रक बुरी तरह हिल गया। भय के माहौल में कई श्रद्धालुओं ने अपनी जान बचाने के लिए चलते ट्रक से छलांग लगा दी, जिससे कई लोग घायल हो गए। टक्कर और ट्रक के पलटने के बाद चीख-पुकार मच गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे के बाद स्थानीय लोग और पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। गंभीर रूप से घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, जबकि अन्य घायलों का इलाज सिविल अस्पताल देहरा में जारी है। डॉक्टरों ने बताया कि कुछ घायलों की हालत नाज़ुक बनी हुई है।

बताया जा रहा है कि यह सभी श्रद्धालु पंजाब के बठिंडा जिले से मां चामुंडा देवी मंदिर के लिए रवाना हुए थे। इनका उद्देश्य मंदिर में लंगर सेवा आयोजित करना था। लेकिन रास्ते में यह बड़ा हादसा हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही श्रद्धालुओं के परिजनों में मातम छा गया है। हादसे के सही कारणों की जांच की जा रही है, हालांकि प्राथमिक जांच में माना जा रहा है कि ट्रक और बस की आमने-सामने की टक्कर से यह दुर्घटना हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

राहुल-प्रियंका के बीच मतभेद का दावा, भाजपा बोली- कांग्रेस में बन चुके हैं दो गुट

भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कांग्रेस पर निशाना साधते...

1984 सिख नरसंहार को भारतीय लोकतंत्र पर कलंक बताया, SGPC अध्यक्ष धामी ने कांग्रेस पर साधा निशाना

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर...