Tuesday, September 1, 2026
Tuesday, September 1, 2026

युवक की हत्या करने वाले दो दोस्त गिरफ्तार

Date:

झुंझुनूं के गुढ़ा थाना क्षेत्र के छावसरी निवासी युवक की एक दिन पहले हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस हत्या के मामले छावसरी निवासी जितेन्द्र पुत्र मोहर सिंह (37) व मनोज कुमार पुत्र शीशराम (32) को गिरफ्तार किया है।

थानाधिकारी राम मनोहर ठोलिया ने बताया- दोनों आरोपी मृतक के दोस्त है। वारदात से पहले तीनों ने साथ बैठकर शराब भी पी थी। पुलिस जांच में सामने आया है कि मृतक अपनी मां से मारपीट करता था। दोनों दोस्तों ने मां से मारपीट नहीं करने के लिए समझाइश की थी। इस बात को लेकर तीनों में झगड़ा हुआ था।

मृतक सुनील अपने दोस्तों को शराब के नशे में गाली देने लगा, जिससे मारपीट हो गई। इसके बाद दोनों ने सुनील से मारपीट की। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए और सुनील की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार- मामले की जांच की गई तो तीनों के साथ होने की बात सामने आई। दोनों आरोपियों को थाने लाकर पूछताछ की गई तो दोनों ने हत्या करना स्वीकार किया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

जनता का पैसा जनता को वापस दे रही ‘‘आप’’ सरकार- भगवंत सिंह मान

- विरोधी पार्टियां चाहे जो मर्जी कर लें,...