Tuesday, May 12, 2026
Tuesday, May 12, 2026

चंडीगढ़ में घर के बाहर खेलते समय 2 बच्चे गायब

Date:

 

चंडीगढ़–चंडीगढ़ में घर के बाहर खेल रहे दो बच्चे गायब हो गए। कुछ देर बाद बच्चे नहीं दिखे तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की और पुलिस में भी शिकायत दी। 24 घंटे के बाद भी दोनों बच्चों का अभी तक न तो कोई सुराग मिला है और न ही परिवार को किसी तरह के रंगदारी की कॉल आई है। उधर, बीती रात शिकायत के बाद से पुलिस टीमें बनाकर तलाशी कर रही है।

 

पुलिस ने पंजाब और अन्य पड़ोसी जिलों को इस बारे में अपडेट साझा किया है, ताकि बच्चों का पता लगाया जा सके। पुलिस के मुताबिक गायब हुए दोनों बच्चों के परिजन रायपुर खुर्द में रहते हैं। और चंडीगढ़ में मजदूरी कर परिवार को पाल रहे थे। एक बच्चा तीसरी तक में पढ़ता है। जबकि दूसरा स्कूल नहीं जाता है।

एक 8 और दूसरा 12 साल का बच्चा

 

गायब हुए बच्चों में एक आठ साल का और दूसरा 12 साल का है। पुलिस के मुताबिक, इसमें इशांत 8 और आयुष 12 साल का है। दोनों ही घर के बाहर खेल रहे थे, इसके बाद गायब हो गए। मौली जागरा थाने के एसएचओ हरि ओम शर्मा ने बताया कि जैसे ही मामला उनके पास पहुंचा, उन्होंने तुरंत तीन टीमें गठित कर दीं। बच्चों की तलाश में पूरी रात टीमें सर्च करती रहीं।

 

इस दौरान सबसे पहले बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट को कवर किया गया। जब वहां से कोई सुराग नहीं लगा, तो टीमों ने सभी अस्पतालों, धार्मिक स्थलों, खाली पड़े मकानों और पुरानी इमारतों की पड़ताल की, लेकिन बच्चों का कोई सुराग नहीं लग पाया। उन्होंने बताया कि एक टीम अभी भी सर्च में लगी हुई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि बच्चे खेलते-खेलते कहीं निकल गए होंगे और जल्द ही वापस आ जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related