Saturday, August 16, 2025
Saturday, August 16, 2025

महाराष्ट्र CM पर शाह के घर ढाई घंटे चर्चा:शिंदे बोले- मुंबई में मीटिंग के बाद नाम तय होगा

Date:

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री को लेकर गृह मंत्री अमित शाह के घर गुरुवार को देर रात तक बैठक चली। करीब ढाई घंटे तक चली मीटिंग में मंत्रिमंडल बंटवारे को लेकर भी चर्चा हुई है।

बैठक के बाद एकनाथ शिंदे ने कहा- बैठक सकारात्मक रही। हमने अमित शाह और जेपी नड्डा से चर्चा की। यह पहली बैठक थी। महायुति की एक और बैठक मुंबई में होगी। उसमें CM पर फैसला होगा।

सूत्रों के अनुसार, भाजपा के दो ऑब्जर्वर भी 1 दिसंबर को मुंबई जाएंगे। वे विधायक दल की बैठक में शामिल होंगे और CM के नाम का ऐलान करेंगे। हालांकि, BJP मराठा नेताओं पर भी विचार कर रही है।

बैठक के बाद अजित पवार और फडणवीस मुंबई रवाना हो गए, जबकि शिंदे अपने बेटे श्रीकांत के घर पहुंचे और सांसदों के साथ बैठक की। देर रात वे भी मुंबई लौट गए।

महायुति नेताओं की बैठक से पहले शाह और शिंदे ने करीब आधे घंटे तक अकेले में चर्चा की। वहीं, अमित शाह के घर पहुंचने से पहले फडणवीस और अजित पवार के बीच भी मीटिंग हुई।

शिंदे ने गुरुवार को दिल्ली पहुंचते ही मीडिया से कहा था- लाडला भाई दिल्ली आया है। वे इससे पहले कह चुके हैं कि भाजपा के वरिष्ठ नेता जो फैसला लेंगे, उसका समर्थन करूंगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

CM योगी ने मथुरा में 646 करोड़ रुपये की 118 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया

  लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार...

पंजाब के 5 जिलों के लिए हो गया बड़ा ऐलान, जल्द शुरू होगा पायलट प्रोजेक्ट

  नवांशहर : स्थानीय आई.टी.आई. ग्राउंड में 79वें स्वतंत्रता दिवस...

सुखबीर बादल ने AAP के इस नेता के खिलाफ की कार्रवाई की मांग

  चंडीगढ़ : शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह...