Wednesday, June 17, 2026
Wednesday, June 17, 2026

लुधियाना में मिलिट्री गाड़ी को ट्रक ने मारी टक्कर

Date:

पंजाब के लुधियाना में आज शिव पुरी चौक पर मिलिट्री जीप का एक्सीडेंट हो गया। हादसे इतना भयानक था कि जीप डिवाइडर से टकराकर पलट गई। गनीमत रही की जीप में सवार 5 जवान सुरक्षित बाहर निकल आए। मिलिट्री जीप का बंपर और इंजन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने ट्रक ड्राइवर को पकड़ कर थाना बस्ती जोधेवाल पुलिस को सूचित किया।

मौके पर मौजूद साहिल कुमार ने कहा कि मिल्ट्री की गाड़ी फिल्लौर तरफ से सही आ रही थी। इतने में कश्मीर नंबर का एक ट्रक उसके पीछा आ रहा था। अचानक से ट्रक चालक ने तेज रफ्तार से मिल्ट्री जीप को साइड मार दी। साइड लगने के कारण जीप डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। फौजी जवान सुरक्षित बाहर निकल आए थे। ट्रक ड्राइवर के मुताबिक मिलिट्री की गाड़ी गलत साइड से आ रही थी, इस कारण हादसा हुआ है।

 

थाना बस्ती जोधेवाल के ASI कर्मजीत सिंह ने कहा कि हादसा जरूर हुआ है, लेकिन किसी तरह का कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। फिलहाल ट्रक ड्राइवर को काबू कर लिया है। दोनों पक्षों को बुलाकर मामले की जांच करवाई जाएगी। घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक करके बनती कार्रवाई होगी। ट्रक श्रीनगर से दिल्ली की तरफ जा रहा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related