Tuesday, October 13, 2026
Tuesday, October 13, 2026

भारत समेत 4 देशों में लगे भूकंप के जबरदस्त झटके

Date:

 

 

नेशनल : भारत, नेपाल, तिब्बत और पाकिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिससे लोगों में दहशत फैल गई। शुक्रवार तड़के भारत के बिहार, नेपाल के बागमती प्रांत, तिब्बत और पाकिस्तान के विभिन्न इलाकों में भूकंप आया। हालांकि, अब तक किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

भारतीय नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, पटना में रात 2:35 बजे 5.5 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए। इसका केंद्र नेपाल के बागमती प्रांत में था, जो बिहार के मुजफ्फरपुर से लगभग 189 किलोमीटर उत्तर में स्थित है। इसी समय नेपाल और तिब्बत में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। तिब्बत में भूकंप की तीव्रता 4.1 दर्ज की गई, और इसका केंद्र धरती के 70 किलोमीटर नीचे था।

पाकिस्तान में भी शुक्रवार सुबह 5:14 बजे 4.5 तीव्रता का भूकंप आया। इससे पहले 16 फरवरी को भी पाकिस्तान में भूकंप आया था, जिसका केंद्र रावलपिंडी के पास था। हालांकि, इन झटकों से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

बंदी सिंहों की रिहाई के लिए भगवंत मान सरकार कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी

'आप' सरकार द्वारा कानून-व्यवस्था बनाए रखने का आश्वासन...

पंजाब को पहली बार मिली ‘काम’ करने वाली सरकार : भगवंत सिंह मान

साढ़े चार साल में हमने अपने कामों से...