Monday, November 23, 2026
Monday, November 23, 2026

तिरुपति में दर्दनाक वारदात: पिता ने पत्नी और सास का मर्डर कर दो बच्चों संग ट्रेन के सामने कूदकर दी जान

Date:

 

Tirupati tragedy: तिरुपति जिले में एक व्यक्ति ने पत्नी और मां की कथित तौर पर हत्या कर दी और बाद में अपने दो बच्चों संग ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान वेंकटकृष्णपलेम गांव के निवासी मोहन (37), उनकी पत्नी हरिता (35), मां चंद्रकला (65) और दो नाबालिग बच्चों के रूप में हुई है।

पुत्तूर के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) जी. रवि कुमार ने बताया, ”मोहन ने 22 अप्रैल को तिरुपति जिले में पहले पत्नी और मां की हत्या की तथा बाद में अपने बच्चों संग चलती ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी।”

उन्होंने कहा, ”अभी तक कोई स्पष्ट मकसद सामने नहीं आया है, इसलिए हम हर पहलू की जांच कर रहे हैं। यह भी देखा जा रहा है कि मोहन किसी मानसिक समस्या से तो नहीं जूझ रहा था।” प्रारंभिक जांच के अनुसार, मोहन ने अपने घर में साड़ी से पत्नी की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या की और बाद में इसी तरह अपनी मां को भी मार डाला। मां और पत्नी की हत्या के बाद मोहन अपने बच्चों के स्कूल पहुंचा और पारिवारिक आपात स्थिति का हवाला देकर उन्हें वहां से ले गया।

इसके बाद शाम करीब सात बजकर 15 मिनट पर वेपगुंटा रेलवे स्टेशन के पास मोहन ने अपने बच्चों संग एषुंबूर-काचीगुडा ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। इस बीच, पुलिस ने दोनों महिलाओं की हत्या के संबंध में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया है, जबकि राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) रेलवे लाइन के पास हुई मौतों की अलग से जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

NEET पेपर लीक केस: 14 आरोपियों पर आरोप तय, 25 नवंबर से रोजाना सुनवाई

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में दिल्ली की फास्ट...

ट्रंप की इमिग्रेशन कार्रवाई की मार भारतीयों पर, 6,111 गिरफ्तारियां

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सख्त इमिग्रेशन नीति का...

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: भाजपा आज फूंकेगी चुनावी बिगुल

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा आज अपने...

पंजाब चुनाव: कांग्रेस की पहली सूची में 40 नाम, 30 उम्मीदवार लगभग फाइनल!

पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने...