Monday, July 13, 2026
Monday, July 13, 2026

दर्दनाक हादसा, ब्यास नदी में नहाने उतरे 4 युवक डूबे, तलाश जारी

Date:

जालंधर : जालंधर में बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है ब्यास नदी में नहाने उतरे 4 युवक पानी में बह गए हैं, जिस कारण मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। जानकारी अनुसार उक्त युवक मूर्ति विसर्जन करने के लिए ब्यास नदी में गए थे, जहां पर स्नान करने के दौरान चारों युवक गहरे पानी में चले गए और तेज पानी के बहाव में बह गए।

बताया जा रहा है आज जालंधर से करीब 50 लोग ब्यास नदी में मूर्ति विसर्जन के लिए गए थे, जहां पर उक्त चारों युवक नदी में नहाने के लिए उतरे तथा इस दौरान तेज पानी के बहाव में बह गए। वहीं घटना के बाद गोताखोरों की मदद से युवकों की तलाश जारी है, लेकिन अभी तक किसी भी नौजवान का कोई अता पता नहीं चल सका है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच चुकी है तथा युवकों की तलाश में जुट गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related