जालंधर में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने स्कूटी को मारी टक्कर:हादसे में महिला की मौत, पति गंभीर

पंजाब के जालंधर में जंडियाला फगवाड़ा रोड पर ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट में स्कूटी सवार दंपती आ गई। घटना में एक 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई। वहीं, महिला का पति गंभीर रूप से घायल हो गया है। इस मामले में पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर ट्रॉली चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक महिला की पहचान नूरमहल की रहने वाली वंदना कालिया के तौर पर हुई है। जिनके शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

फगवाड़ा रोड टी पॉइंट पर हुई घटना

जानकारी के अनुसार ये घटना मंगलवार को दोपहर करीब 12 बजे की है। जालंधर से फगवाड़ा रोड पर टी पाइंट के पास एक ओवरलोड ट्रैक्टर ट्रॉली चालक ने स्कूटी सवार दंपती को टक्कर मार दी। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हुई थी। जिसने मौके पर दम तोड़ दिया। वंदना के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। आरोपी ट्रैक्टर चालक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *