Monday, July 13, 2026
Monday, July 13, 2026

दिल्ली-NCR में जहरीली हवा का कहर: 300 पार AQI से आंखों में जलन, खुजली से बढ़ी परेशानी

Date:

 

नेशनल: दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर लगातार खतरनाक होता जा रहा है। राजधानी की हवा इतनी खराब हो गई है कि अब इसका असर सिर्फ फेफड़ों तक सीमित नहीं रह गया है, बल्कि आंखों में भी जलन, खुजली और लालपन जैसी समस्याएं बढ़ने लगी हैं। बीते कुछ दिनों से अधिकांश इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 300 के पार दर्ज किया जा रहा है, जो “बहुत खराब” श्रेणी में आता है।

दिल्ली की हवा में क्या है हाल?

शुक्रवार सुबह दिल्ली के अक्षरधाम क्षेत्र में AQI 322 दर्ज किया गया, जबकि आनंद विहार में यह 329 के पार पहुंच गया। कर्तव्य पथ और आईटीओ जैसे इलाकों में भी स्थिति चिंताजनक बनी रही. वहीं, लोधी रोड पर AQI 229 दर्ज किया गया, जो अपेक्षाकृत कम होने के बावजूद सांस लेने और देखने में परेशानी पैदा कर रहा था. प्रदूषण के कारण पूरे NCR क्षेत्र में धुंध छाई हुई है, जिससे दृश्यता भी काफी कम हो गई है।

क्यों बिगड़ रही हैं आंखों की हालत?

दिल्ली के आई7 आई हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. राहिल चौधरी के अनुसार, जब हवा में मौजूद PM2.5, धूल, धुआं, और नाइट्रोजन डाइऑक्साइड जैसे तत्व आंखों में पहुंचते हैं, तो वे एलर्जिक रिएक्शन पैदा करते हैं। इससे आंखों में खुजली, जलन और ड्राइनेस बढ़ जाती है। प्रदूषण के महीन कण आंखों में बनने वाले आंसुओं के नेचुरल प्रोटेक्शन लेयर को भी प्रभावित करते हैं, जिससे आंखें जल्दी सूखने लगती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related