Thursday, September 24, 2026
Thursday, September 24, 2026

सुप्रीम कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी:श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट के अध्यक्ष को मैसेज,

Date:

इलाहाबाद हाईकोर्ट के बाद अब सुप्रीम कोर्ट को उड़ाने की धमकी दी गई है। श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट के अध्यक्ष और जन्मभूमि-शाही ईदगाह केस में वाद दायर करने वाले आशुतोष पांडे के वॉट्सऐप पर धमकी भरा वॉयस मैसेज आया है। आशुतोष का दावा है कि वॉयस मैसेज पाकिस्तान के नंबर से आया है।

मथुरा के आशुतोष पांडेय को वॉट्सऐप पर सोमवार रात 1:37 से 1:40 बजे के बीच पाकिस्तान के नंबर से धमकी भरे 6 वॉयस मैसेज आए। इसके बाद 2.36 बजे वॉट्सऐप कॉल कर धमकी दी गई। बता दें कि आशुतोष श्री कृष्ण जन्मभूमि शाही ईदगाह मामले में पक्षकार हैं। वह श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति निर्माण ट्रस्ट के अध्यक्ष भी हैं।

4 से 14 सेकेंड तक के 6 धमकी भरे वॉयस मैसेज आए हैं। जिसमें कहा- हाईकोर्ट को क्या, तेरे सुप्रीम कोर्ट को भी उड़ा देंगे। तुम्हारे में दम नहीं है। 19 नवंबर को तुझे बताएंगे, बम धमाके करेंगे। हाईकोर्ट में तुझे बम से उड़ा देंगे। मथुरा, दिल्ली… हिंदुस्तान के सभी बड़े मंदिरों को उड़ा देंगे।

इसके बाद 3.02 बजे मैसेज भेजा, जिसमें लिखा- 19 नवंबर की सुबह पहले प्रयागराज स्टेशन और फिर हाईकोर्ट को उड़ाएंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related