Thursday, June 11, 2026
Thursday, June 11, 2026

एक्टर अभिनव शुक्ला को लॉरेंस गैंग के नाम पर धमकी

Date:

टीवी रियलिटी शो एक्टर अभिनव शुक्ला को जान से मारने की धमकी मिली है। यह धमकी उन्हें सोशल मीडिया पर एक शख्स ने दी है। जिसे लेकर उन्होंने एक पोस्ट शेयर कर पंजाब और चंडीगढ़ पुलिस से मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। बता दें कि इस पूरी घटना को शुक्ला की पत्नी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक और मॉडल आसिम रियाज के बीच हुई बहस से जोड़कर देखा जा रहा है।

पॉपुलर रियलिटी शो ‘बैटल ग्राउंड’ में रुबीना और आसिम के बीच बहस हो गई थी। जिसके बाद शुक्ला की पत्नी को शो से बाहर कर दिया गया था। पत्नी रुबीना के बचाव में आए शुक्ला को आसिम के फैंस ने धमकियां देनी शुरू कर दी हैं।

अभिनेता अभिनव शुक्ला द्वारा जारी एक पोस्ट में दावा किया गया है कि रविवार को उन्हें आसिम रियाज के प्रशंसकों से जान से मारने की धमकी मिली। यूजर ने खुद को लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया और अभिनव के घर पर गोली चलवाने की धमकी दे डाली।

अभिनव ने रविवार अपने एक्स (ट्विटर) हैंडल पर संदेश का स्क्रीनशॉट साझा किया। अंकुश गुप्ता नाम के एक यूजर ने अपने इंस्टाग्राम डीएम में अभिनेता को अपमानजनक संदेश भेजे। संदेश का एक हिस्सा इस प्रकार था। “मैं लॉरेंस बिश्नोई का आदमी हूं। मुझे आपका पता मालूम है। क्या मुझे आना चाहिए? जैसे मैंने सलमान खान के घर पर गोली चलाई, वैसे ही मैं आपके घर भी आऊंगा और आपको एके-47 से गोली मार दूंगा।”

यूजर्स अभिनव के परिवार वालों को नुकसान पहुंचाने और उनके गार्ड्स को गोली मारने की धमकी भी दे रहे हैं। शख्स ने मैसेज में आगे लिखा- मैं तुम्हें आखिरी चेतावनी दे रहा हूं, इससे पहले कि तुम आसिम को कुछ गलत बोलो, हम खुद ही तुम पर आ जाते हैं, ये ठीक रहेगा। लॉरेंस बिश्नोई जिंदाबाद, लॉरेंस बिश्नोई भाई असीम के साथ है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related