Tuesday, May 12, 2026
Tuesday, May 12, 2026

मोहाली नगर निगम में शामिल होंगे पंजाब के ये गांव, सरकार ने जारी की नई नोटिफिकेशन

Date:

 

 

मोहाली : एक बड़े प्रशासकी फैसले के तहत पंजाब सरकार ने ताजा नोटिफिकेशन जारी करके मोहाली नगर निगम की हद बढ़ाने का फैसला किया है। नए आदेशों के अनुसार कुल 14 गांवों को आधिकारिक तौर पर मोहाली नगर निगम के अधीन शामिल किया गया है। नगर निगम में शामिल किए गए नए गांवों में बरियाली, संभालकी, बल्लो माजरा, लखनौर, चप्पड़ चिड़ी कलां, चप्पड़ चिड़ी खुर्द, नानू माजरा, बलोंगी लांडरां, मौली बैदवान, कंबाली, रुड़का, चिल्ला और ग्रीन एन्क्लेव कुल 14 गांव हैं। इस बारे में सरकार के अतिरिक्त सचिव स्थानिय सरकार विभाग के तेजवीर सिंह द्वारा नोटिफिकेशन जारी कर दी गई है।

नोटिफिकेशन के अनुसार नई हदबंदी में सेक्टर-66 अल्फा, सेक्टर-66 बीटा, एरो सिटी, आई.टी. सिटी, सेक्टर-80, 81, 82, 83, 85, 86, 88-89, 90-91, 94, सेक्टर-93, लांडरां गोल्फ कोर्स/स्पोर्ट्स एंड रिक्रिएशन, 92 (अल्फा) के साथ-साथ चलते हुए सेक्टर-116 (गांव चप्पड़चिड़ी खुर्द, लांडरां और चप्पड़चिड़ी कलां), सेक्टर-74 ए, गांव बलोंगी, बल्लोमाजरा, टी.डी.आई. सेक्टर-117-118, गेटवे सिटी, ग्रीन एन्क्लेव, गांव बलियाली, चप्पड़चिड़ी, लांडरां, ए.टी.एस. को भी नगर निगम में शामिल किया गया है।

चीफ सेक्रेटरी तेजवीर सिंह के साइन से जारी इस नोटिफिकेशन में कहा गया है कि 28 जून 2021 को निगम मोहाली के हाउस द्वारा पास किए गए एक प्रस्ताव के जरिए नगर निगम की लिमिट से लगते इलाकों को भी नगर निगम में शामिल किया गया है। मोहाली के सर्वांगीण विकास के लिए इस इलाके को नगर निगम, मोहाली की सीमा में शामिल करने का फैसला किया गया था, जिसके बाद सरकार ने 13 दिसंबर, 2021 को एक नोटिफिकेशन जारी कर आम जनता से आपत्तियां मांगी थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related