Friday, July 10, 2026
Friday, July 10, 2026

AAP की बड़ी जीत पर पार्टी में जश्न का माहौल, दिल्ली जाएंगे CM मान

Date:

पंजाब  : पंजाब में आज चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं। इसमें आम आदमी पार्टी 2 सीटों से चुनाव जीत गई है वहीं एक सीट पर बड़ी लीड से आगे चल रही है। उपचुनाव में मिली बड़ी जीत से आम आदमी पार्टी गदगद है और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर पाई जा रही है। इसी बीच खबर सामने आई है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंजाब आप प्रधान अमन अरोड़ा आज शाम तक दिल्ली पहुंच सकते हैं। बताया जा रहा है कि आप राष्ट्रीय कनवीनर अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान आज दिल्ली में आप राष्ट्रीय कार्यालय से कार्यकर्ताओं का संबोधन कर सकते हैं।

आपको बता दें कि चब्बेवाल से आम आदमी पार्टी के इशांक कुमार चबेवाल जीत गए हैं। वहीं डेरा बाबा नानक सीट से गुरदीप रंधावा ने भी जीत हासिल की है। इसके साथ ही गिद्दड़बाहा सीट से आप के डिंपी ढिल्लों बड़ी लीड से आगे चल रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related