Monday, October 12, 2026
Monday, October 12, 2026

भ्रष्टाचार विरोधी अभियान के तहत लगातार कारवाईयां कर रहा विजिलेंस विभाग, प्लॉट आवंटन मामले में शामिल तीन और आरोपियों को किया गिरफ्तार

Date:

 

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के तहत लगातार कार्रवाई कर रहा है। दरअसल, पंजाब सतर्कता विभाग ने लघु उद्योग एवं निर्यात निगम लिमिटेड के औद्योगिक भूखंडों के आवंटन में धोखाधड़ी के मामले में तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। विभाग द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान दर्शन कुमार उर्फ ​​​​दर्शन गर्ग और अमरजीत सिंह, दोनों सेवानिवृत्त संपत्ति अधिकारी और विजय कुमार गुप्ता, वरिष्ठ सहायक के रूप में की गई है।

यह जानकारी विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने दी। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों ने मोहाली के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) की अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया था, जिसके बाद विजिलेंस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। प्रवक्ता ने बताया कि इस संबंध में पहले से ही भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 409, 465, 467, 468, 471, 120-बी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13(1)1 की 13(2) के तहत एफ.आई.आर. क्रमांक 04 दिनांक 8 मार्च 2024 को विजिलेंस पुलिस स्टेशन, फ्लाइंग स्क्वाड-1, पंजाब, एसएएस नगर में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने आगे कहा कि उक्त कर्मचारियों ने अन्य लोगों के साथ मिलकर फर्जी खरीदारों, फर्जी पते और फर्जी फर्मों का उपयोग करके औद्योगिक भूखंडों के आवंटन में अनियमितताएं की हैं और इस मामले की आगे की जांच जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाब को पहली बार मिली ‘काम’ करने वाली सरकार : भगवंत सिंह मान

साढ़े चार साल में हमने अपने कामों से...