Wednesday, July 8, 2026
Wednesday, July 8, 2026

नहीं थम रहा चाइना डोर का आतंक, काम से लौट रहे कर्मचारी के साथ हो गया दर्दनाक कांड

Date:

 

 

खन्ना : पंजाब में चाइना डोर का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। लोगों को कई बार समझाने के बावजूद चाइना डोर बाजारों में खुलेआम बिक रही है, जिस कारण आए दिन लोग घायल हो रहे हैं।

ताजा मामला खन्ना की समाधि रोड से रतनहेड़ी की ओर जाने वाले अंडर ब्रिज के पास से सामने आया। यहां नहरी विभाग का एक कर्मचारी चाइना डोर की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव साहिबपुरा के सरपंच हरप्रीत सिंह और सतनाम सिंह ने बताया कि विभाग का कर्मचारी जोरावर सिंह मोटरसाइकिल पर ड्यूटी से घर लौट रहा था कि रास्ते में उसके गले में चाइना डोर फंस गई और उसका गला बुरी तरह कट गया।

घायल को तुरंत खन्ना के सिविल अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे रेफर कर दिया गया। अब घायल का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है। गांव साहिबपुरा के सरपंच हरप्रीत सिंह और पंच सतनाम सिंह ने कहा कि पुलिस को चाइना डोर की बिक्री पर सख्ती से रोक लगानी चाहिए।

खन्ना सिविल अस्पताल के डॉक्टर नवदीप जस्सल ने बताया कि जब मरीज उनके पास आया तो उसकी गर्दन पर गहरा घाव था। चाइना डोर के कारण उसकी गर्दन पर गहरा घाव हो गया। उन्होंने तुरंत टांके लगाए लेकिन खून बहना बंद नहीं हुआ, जिसके बाद घाव की गंभीरता को देखते हुए मरीज को रेफर कर दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

देशभर में बारिश का कहर, बाढ़ और भूस्खलन से जनजीवन अस्त-व्यस्त

देश के कई राज्यों में लगातार हो रही भारी...

328 पावन स्वरूप मामला: अमृतसर पहुंची एसआईटी, जांच अंतिम चरण में

328 लापता पावन स्वरूपों के मामले की जांच कर...

पंजाब पुलिस की बड़ी कामयाबी, 6 हैंड ग्रेनेड और 12 पिस्तौल के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

पंजाब पुलिस की काउंटर इंटेलिजेंस विंग ने अमृतसर में...