Thursday, September 24, 2026
Thursday, September 24, 2026

मेला देखने गईं घर नहीं लौटीं मां-बेटी, रास्ते में हुआ भयानक हादसा

Date:

 

प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। आए दिन कोई न कोई अप्रिय घटना की खबर सामने आती ही रहती है। ताजा मामला होशियारपुर जिले से सामने आया है, जहां हाजीपुर-मानसर रोड पर मुकेरिया के पास एक मां-बेटी भयानक सड़क हादसे का शिकार हो गईं और हादसे के दौरान मां-बेटी दोनों की मौत हो गई और कुछ अन्य लोग भी घायल हो गए।

हादसे की जानकारी देते हुए मृतक महिला के भाई टिम्मी ने बताया कि उनकी बहन रेखा रानी अपनी बेटी गरिमा मेहरा के साथ तलवाड़ा का चिगद्रमा मेला देखकर ट्रॉली में घर लौट रही थीं। इसी दौरान रात करीब आठ बजे एक कार चालक ने टक्कर मार दी और भाग निकला। हादसे में मां-बेटी समेत 6 अन्य लोग घायल हो गए। जिन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने रेखा और 13 वर्षीय गरिमा को मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही मां-बेटी के शवों को पोस्टमार्टम के बाद वारिसों को सौंप दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related