नेशनल : दिल्ली सरकार ने एक बड़ा और सराहनीय कदम उठाया है। सरकार ने गरीब और मिडिल क्लास के लिए बड़ी सौगात का ऐलान किया है। राजधानी में सरकार का एक साल पूरा होने की खुशी में सीएम रेखा गुप्ता ने होली औऱ दीवाली के मौके पर फ्री में गैस सिलेंडर देने का ऐलान किया है। दिल्ली कैबिनेट ने इस योजना के लिए 242 करोड़ रुपये के बजट को मंजूरी दे दी है।
DBT के जरिए मिलेगी राशि
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने स्पष्ट किया कि सरकार लाभार्थियों को फिजिकल सिलेंडर देने के बजाय, एक गैस सिलेंडर की बाजार कीमत के बराबर राशि यानी ₹853 सीधे उनके आधार-लिंक्ड बैंक खाते में Direct Benefit Transfer (DBT) के माध्यम से भेजेगी। सबसे बड़ी राहत उन लोगों के लिए है जो अब LPG सिलेंडर के बजाय पाइपलाइन गैस (PNG) का उपयोग कर रहे हैं। उन्हें भी इस योजना के तहत समान रूप से ₹853 की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी।


