Monday, May 4, 2026
Monday, May 4, 2026

चुनाव के नतीजे राज्य की स्थिति के विपरीत- हुड्डा

Date:

 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपिंदर सिंह हुड्डा ने मंगलवार को कहा कि हरियाणा के नतीजे राज्य के माहौल के विपरीत हैं। नतीजे पार्टी के लिए चौंकाने वाले हैं। चुनाव आयोग के मुताबिक, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने 48 सीटें जीती हैं, जबकि कांग्रेस ने 37 सीटें जीती हैं। 

दरअसल लोकसभा चुनाव में मिले झटके से उबरते हुए बीजेपी लगातार तीसरी बार हरियाणा में सरकार बनाने जा रही है। हालांकि 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने राज्य में 5 सीटें जीतीं, जो 2019 में जीती 10 सीटों का आधा था। नतीजों के बारे में एक सवाल के जवाब में हुड्डा ने संवाददाताओं से कहा कि नतीजों ने हमें चौंका दिया है और भाजपा भी हैरान होगी। ये नतीजे राज्य की स्थिति के विपरीत हैं। इसमें तंत्र की क्या भूमिका है, हम इसका परीक्षण करेंगे। हम कई सीटें मामूली अंतर से हार गए।

साथ ही हुडा ने कहा कि हमें भी कई जगहों से शिकायतें मिली हैं। जिस तरह से देरी हुई। इस बीच कांग्रेस चुनाव आयोग से मुलाकात करेगी। इसमें कोई संदेह नहीं है कि ये (नतीजे) आश्चर्यजनकहैं। कांग्रेस पार्टी में किसी भी तरह की गुटबाजी को खारिज करते हुए हुड्डा ने कहा कि चुनाव में कांग्रेस एकजुट है। लोकतांत्रिक पार्टी में किसी के बीच मतभेद हो सकते हैं, लेकिन मनभेद नहीं हो सकता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

West Bengal Election 2026: Dinhata में BJP की बड़ी बढ़त, Jadavpur में भी बीजेपी आगे

  West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की...

Amritsar : मृतक डीएम रंधावा मामले में इंसाफ की मांग, परिवार ने निकाला कैंडल मार्च

  अमृतसर: मृतक डीएम गगनदीप सिंह रंधावा के मामले में...

बटाला में पति ने पत्नी की ह+त्या कर खुद को भी मारी गोली, दहशत में इलाका

  गुरदासपुर---फतेहगढ़ चूड़ियां के नजदीकी गांव कादियां राजपूतां में एक...