Saturday, October 17, 2026
Saturday, October 17, 2026

देश का सबसे महंगा लाडोवाल टोल प्लाजा दसवें दिन भी नि:शुलक रहा, किसानों का धरना जारी

Date:

 

देश के सबसे महंगे नेशनल हाईवे पर स्थित लाडोवाल टोल प्लाजा पर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं का धरना अभी भी जारी है, जो आज 10वें दिन में प्रवेश कर गया है। बता दें कि टोल दरों में बढ़ोतरी को लेकर भारतीय किसान यूनियन की ओर से यह विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। किसानों की मांग है कि टोल में बढ़ाई गई दरें वापस ली जाएं। भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता पिछले 10 दिनों से नेशनल हाईवे अथॉरिटी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं। विरोध स्वरूप किसानों की मांगें माने जाने तक टोल फ्री कर दिया गया है, जो आज दसवें दिन भी  नि:शुलक रहा।

मांग के संबंध में जानकारी देते हुए भारतीय किसान मजदूर यूनियन के अध्यक्ष दिलबाग सिंह गिल ने बताया कि आज उनका धरना 10वें दिन में प्रवेश कर गया है, लेकिन अभी तक नेशनल हाईवे अथॉरिटी का कोई भी कर्मचारी उनसे बात करने नहीं पहुंचा है। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांग का समाधान नहीं किया गया तो 30 जून को टोल प्लाजा स्थायी रूप से बंद कर दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related