लुधियाना जिले के कस्बा समराला में एक प्रेम विवाह के बाद बदले की आग में जल रहे दुल्हन के परिजनों ने दूल्हे की 16 वर्षीय बहन का अपहरण कर लिया। लड़की के परिवार वाले इस शादी से नाखुश थे। पुलिस के अनुसार आरोपी कपिल मुखिया और उसका बेटा अरविंद कुमार जो मूल रूप से समस्तीपुर बिहार के रहने वाले हैं।
अब वह वर्तमान में गांव हेरियान में रहते हैं। जिन्होंने बदले की भावना से इस अपहरण की वारदात को अंजाम दिया। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने लड़की को भी सुरक्षित बरामद कर लिया गया है।
परिवार की इच्छा के खिलाफ करवाई थी शादी बादल नामक व्यक्ति के बयान पर FIR दर्ज की गई है, जो उसी गांव का निवासी है। उसने पुलिस को बताया कि उसके भाई, अमित कुमार ने हाल ही में एक युवती से प्रेम विवाह किया था। जो उसके परिवार की इच्छा के विरुद्ध था। इस विवाह ने दोनों परिवारों के बीच दुश्मनी पैदा कर दी, जिसके बाद गांव की पंचायत को हस्तक्षेप करना पड़ा।
कपिल मुखिया ने पंचायत में दी थी धमकी
सरपंच करमजीत सिंह ने दोनों पक्षों ने शांति बनाए रखने पर सहमति व्यक्त की थी। लेकिन शिकायतकर्ता के अनुसार जैसे ही आरोपी पंचायत की बैठक से निकले तो कपिल मुखिया ने खुले तौर पर धमकी दी कि मामला अभी खत्म नहीं हुआ है।
16 नवंबर को कपिल और उसके बेटे ने कथित तौर पर शिकायतकर्ता के घर में घुसकर अमित कुमार की किशोर बहन का अपहरण कर लिया। बादल ने तुरंत शोर मचाया और पुलिस को सूचित किया।


