Wednesday, June 10, 2026
Wednesday, June 10, 2026

भाजपा नेता बोला- मंत्री बाप है… कहकर नाक रगड़ो, VIDEO:मेरठ में पुलिस के सामने युवक से माफी मंगवाई, कार के शीशे तोड़े; अरेस्ट

Date:

मेरठ में बीच सड़क नाक रगड़वाने वाले भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विकुल चपराणा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ मेडिकल थाने में केस दर्ज हुआ है।

विकुल चपराणा की दबंगई का वीडियो सामने आया है। उर्जा राज्य मंत्री डॉक्टर सोमेंद्र तोमर के दफ्तर के नीचे कार पार्किंग विवाद में विकुल ने अपने साथियों के साथ दो युवकों को घेर लिया। धमकाया और उनकी कार के शीशे तोड़ डाले।

वीडियो में एक युवक हाथ जोड़कर माफी मांगता और सड़क पर सिर झुकाकर नाक रगड़ता दिख रहा है। पास खड़ा युवक चिल्लाता है…हाथ जोड़कर बोल, सोमेंद्र तोमर तेरा बाप है…गलती हो गई। इस दौरान पुलिसवाले भी मौजूद थे, लेकिन उन्होंने आरोपियों को रोका नहीं।

घटना 19 अक्टूबर की रात 10 बजे मेडिकल थाना क्षेत्र के तेजगढ़ी इलाके में हुई, लेकिन वीडियो आज सामने आया। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की। पीड़ित युवकों के नाम सिद्धार्थ पॉल निवासी प्रभात नगर और सत्यम रस्तोगी निवासी शास्त्री नगर डी ब्लॉक है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related