Friday, July 3, 2026
Friday, July 3, 2026

केंद्र-किसानों की 7वीं वार्ता भी बेनतीजा

Date:

 

फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) समेत अन्य मांगों को लेकर आज (19 मार्च) केंद्र और किसानों के बीच सातवें दौर की वार्ता करीब चार घंटे चली। मगर, इसमें कोई नतीजा नहीं निकला। दोनों पक्षों के बीच वार्ता बेनतीजा रही। वार्ता के बाद केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान बाहर आए। कहा कि- दोनों तरफ से हुई बातचीत सकारात्मक और उद्देश्य पूर्ण रही। चर्चा जारी रहेगी। अब अगली बैठक 4 मई को होगी।

बता दें कि किसानों की तरफ से संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) के नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल और किसान मजदूर मोर्चा (KMM) के संयोजक सरवन सिंह पंधेर की अगुआई में 28 किसान नेता पहुंचे थे। वहीं, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रह्लाद जोशी और पीयूष गोयल के अलावा पंजाब सरकार की तरफ से कृषि मंत्री गुरमीत सिंह खुडि्डयां और वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा किसानों से बातचीत की। मगर, इसमें कोई नतीजा नहीं निकला।
पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा- पिछली बैठक में किसान जत्थेबंदियों की ओर से मांगो को लेकर लिस्ट शेयर की गई थी। जिस डेटा के आधार पर किसान एमएसपी सहित अन्य मांगे कर रहे थे। आज केंद्र सरकार के साथ किसानों की बैठक में उस पर चर्चा हुई है। अन्य सभी मुद्दों पर भी चर्चा की गई। अब केंद्र सरकार व्यापारी और अन्य ऐसे वर्ग, जोकि किसानी से जुड़े हुए हैं, उनसे केंद्र सरकार एक बार बातचीत करेगी। वार्ता में इस बात की सहमति बनी है कि इस एजेंडे पर 4 मई को दोबारा मीटिंग की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मनीष तिवारी की नाराजगी से पंजाब कांग्रेस में सियासी भूचाल, चुनाव से पहले बढ़ी गुटबाजी

चंडीगढ़: पंजाब कांग्रेस में संगठनात्मक फेरबदल के बाद पार्टी...