Tuesday, October 13, 2026
Tuesday, October 13, 2026

पंजाब में पुलिस चौकी पर आतंकी हमला:ऑटो से फेंका हैंड ग्रेनेड

Date:

 

गुरदासपुर-भारत-पाकिस्तान सीमा से सटे पंजाब के गुरदासपुर में पुलिस चौकी पर हैंड ग्रेनेड हमला किया गया। यह धमाका कलानौर कस्बे की बख्शीवाल चौकी पर हुआ। खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गए हैं। जानकारी के मुताबिक ग्रेनेड एक ऑटो से फेंका गया था। पुलिस ने ऑटो को अपने कब्जे में ले लिया है।पंजाब में 26 दिन में यह 7वां हमला है। जिसमें खालिस्तानी समर्थक आतंकी संगठन 5 धमाके करने में सफल रहे, जबकि पुलिस 1 बम बरामद करने में सफल रही, जिसे अजनाला थाने से बरामद किया गया।

खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स ने सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा- इस घटना को जत्थेदार भाई रणजीत सिंह जम्मू के नेतृत्व में अंजाम दिया गया। पंजाब के युवाओं को शिकार बनाने वाले पुलिस अधिकारी यूपी और बिहार से भर्ती किए गए थे। जो सिख और सिख उग्रवादी बकवास कर रहे हैं, उन्हें इसका जवाब मिलता रहेगा। पंजाब को बर्बाद करने की कोशिश को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाब को पहली बार मिली ‘काम’ करने वाली सरकार : भगवंत सिंह मान

साढ़े चार साल में हमने अपने कामों से...