Monday, May 4, 2026
Monday, May 4, 2026

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में आतंकी हमला, 3 जवान घायल:सर्च ऑपरेशन के दौरान फायरिंग की

Date:

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में शनिवार (27 जुलाई) की सुबह सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में तीन जवान घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मुठभेड़ में एक आतंकी के मारे जाने की खबर है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जवान कमकारी इलाके में सर्च ऑपरेशन कर रहे थे, तभी आंतकियों ने फायरिंग कर दी। सुरक्षाबलों को कमकारी इलाके में पाकिस्तानी आतंकियों के छिपे होने की खुफिया जानकारी मिली थी, जिसके बाद सेना ने यह सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। हमले के बाद आतंकियों के जंगल में भागने की आशंका है। अतिरिक्त जवानों को में भेजकर तलाश की जा रही है।

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा के कोवुत इलाके में बुधवार को आतंकी हमले में घायल नॉन कमीशंड ऑफिसर दिलावर सिंह की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। एनकाउंटर में सेना ने एक आतंकी को भी मार गिराया था। मंगलवार को पुंछ में एनकाउंटर हुआ था, जिसमें लांस नायक सुभाष कुमार शहीद हुए थे।

जुलाई 2024 में अब तक जम्मू-कश्मीर में 9 बड़े आतंकी हमले हुए हैं। इनमें कुल 13 जवान शहीद हुए, जबकि सुरक्षाकर्मियों ने 12 आतंकियों को मारा गिराया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related