Thursday, May 14, 2026
Thursday, May 14, 2026

लुधियाना में करंट से किशोरी की मौत:लोहे की अलमारी पर कपड़े कर रही थी प्रेस

Date:

पंजाब के लुधियाना में बीती रात एक किशोरी की करंट लगने से मौत हो गई। लड़की अपनी स्कूल ड्रेस प्रेस कर रही थी। अचानक उसने कपड़े और आयरन को लोहे की अलमारी पर रख दिया। जिससे उसे झटका लगा और वह कई फीट दूर जा गिरी। इससे पहले कि परिवार के लोग कुछ समझ पाते, उसकी मौत हो गई।मृतक लड़की की पहचान मेहरबान इलाके के धरमपुरा कॉलोनी निवासी के रूप में हुई है। मृतक के पिता सुरजीत सिंह के अनुसार लक्ष्मी घर में लोहे की अलमारी पर कपड़े प्रेस कर रही थी। इसी दौरान उसे करंट लग गया। वह कुछ दूर जाकर गिरी और बेहोश हो गई। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। लक्ष्मी कक्षा 7 की छात्रा थी। आज पोस्टमार्टम के बाद लक्ष्मी का शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related