Wednesday, June 10, 2026
Wednesday, June 10, 2026

सुप्रीम कोर्ट ने डल्लेवाल की सारी मेडिकल रिपोर्ट मांगीं

Date:

 

पटियाला–सुप्रीम कोर्ट ने 51 दिन से आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत डल्लेवाल के सेहत के बारे में पंजाब सरकार से तुलनात्मक रिपोर्ट तलब कर ली है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि डल्लेवाल की सेहत से जुड़ी पहले और अब की सारी मेडिकल रिपोर्ट उन्हें दी जाएं।

डल्लेवाल को लेकर बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस एनके सिंह की बैंच के सामने पंजाब सरकार की तरफ से पेश सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्बल ने कहा कि डल्लेवाल को डॉक्टरी मदद के मामले में प्रोग्रेस हो रही है। हमारी टीम उनसे सिर्फ 10 मीटर की दूरी पर है।इस पर जस्टिस सूर्यकांत ने पूछा कि आप कह रहे हैं कि उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। डॉक्टर वहां पर हैं। इस पर कपिल सिब्बल ने जवाब दिया कि डल्लेवाल ने हमें ब्लड टेस्ट करने की इजाजत दे दी है।

इस पर जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि कुछ लोग उन (डल्लेवाल) पर प्रेशर डाल रहे हैं कि वह इसका बात का विरोध नहीं करेंगे कि उनकी सेहत में सुधार हो रहा है। इस पर सिब्बल ने स्पष्ट किया कि उनकी सेहत में सुधार नहीं हो रहा बल्कि पंजाब के चीफ सेक्रेटरी के एफिडेविट के मुताबिक उनकी स्थिति स्थिर है।इस पर सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार से डल्लेवाल की सेहत से जुड़ी पहले और अब की तुलनात्मक रिपोर्ट मांगी है। मामले की अगली सुनवाई 22 जनवरी को होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related