Sunday, July 12, 2026
Sunday, July 12, 2026

हमले के बावजूद सुखबीर सिंह बादल की सेवा जारी,  सुरक्षा के कड़े इंतजाम

Date:

श्री आनंदपुर साहिब: शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल आज श्री अकाल तख्त साहिब द्वारा लगाई गई सेवा करने के लिए तख्त श्री केसगढ़ साहिब पहुंचे हैं। हाल ही में सचखंड श्री दरबार साहिब के बाहर सेवा करते समय उन पर हमला हुआ था। सेवा के दौरान एक शख्स ने उन पर गोली चलाने की कोशिश की। हालांकि पुलिस की मुस्तैदी से हमला विफल हो गया और हमलावर नारायण सिंह चौड़ा को गिरफ्तार कर लिया गया।इसके बाद आज सुखबीर बादल कड़ी सुरक्षा के बीच सेवाएं दे रहे हैं।

बता दें कि सुखबीर सिंह बादल को श्री अकाल तख्त साहिब ने तनखैया घोषित किया था। सभी अपराध स्वीकार करने के बाद सुखबीर सिंह बादल को सिंह साहिबानों द्वारा धार्मिक सजा सुनाई गई। इसके मुताबिक, सुखबीर सिंह बादल ने पहले 2 दिन सचखंड श्री हरमंदिर साहिब के बाहर सेवादारों वाली पोशाक पहनकर और हाथ में बरछा पकड़कर सेवा की। इस बीच उन्होंने गले में एक तख्ती भी पहनी हुई थी। इसके साथ ही सुखबीर सिंह बादल ने बर्तन मांजने की सेवा भी की। सुखबीर सिंह बादल के साथ-साथ बिक्रम सिंह मजीठिया, सुखदेव सिंह ढींढसा, बीबी जागीर कौर समेत कई अन्य अकाली नेताओं को भी धार्मिक सजा सुनाई गई है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

गैंगस्टरों ते वार का 171वां दिन: पंजाब पुलिस ने 625 स्थानों पर छापेमारी कर 348 लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस टीमों ने 307 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई...