Sunday, July 19, 2026
Sunday, July 19, 2026

पानीपत में हाईटेंशन लाइन से लटककर सुसाइड

Date:

 

पानीपत–पानीपत जिले के सिवाह गांव में चौटाला रोड पर मंगलवार दोपहर बिजली निगम की हाईटेंशन लाइन के टावर पर चढ़कर एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों ने जब ऊपर लटके युवक को देखा तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बिजली निगम के अधिकारियों को फोन करके लाइन को बंद कराया।

चांदनी बाग थाना प्रभारी गौरव ने बताया कि युवक की उम्र लगभग 32 वर्ष की है। युवक के हाथ पर गुर्जर शब्द लिखा हुआ है। हालांकि, युवक के पास कोई भी दस्तावेज नहीं मिला, जिससे उसकी पहचान की जा सके।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। पुलिस ने आसपास के थानों को सूचना देकर युवक की तस्वीरें साझा की हैं, ताकि उसकी पहचान हो सके। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का मामला लग रहा है। मृतक की पहचान के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related