Saturday, August 8, 2026
Saturday, August 8, 2026

चंडीगढ़ पुलिस थाने में सब इंस्पेक्टर की मौत

Date:

चंडीगढ़ के पुलिस थाने में अचानक एक सब इंस्पेक्टर की मौत हो गई। सब इंस्पेक्टर को सांस लेने में दिक्कत हुई। जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इसके बाद परिवार वालों को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने इस मामले में परिवार के बयान लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। सब इंस्पेक्टर मूल रूप से मोहाली के रहने वाले थे। वह अगले साल ही रिटायर होने वाले थे।

चंडीगढ़ पुलिस के मुताबिक कंवर पाल राणा (59) मौली जागरा थाने के इलाके में PCR टीम में तैनात थे। उनका परिवार मोहाली के गांव तड़ौली बहलोलपुर के पास रहता है। उनके परिवार में पत्नी और 2 बेटे हैं। उनके दोनों बेटों की शादी हो चुकी है। दोनों प्राइवेट काम ही करते है। राणा को 60 साल की उम्र में रिटायर होना था, जिसमें एक साल बचा हुआ था।

दोपहर में ड्यूटी के दौरान सांस लेने में तकलीफ हुई पुलिसकर्मियों के मुताबिक बुधवार दोपहर को ड्यूटी के दौरान मौली जागरा थाने में अचानक सब इंस्पेक्टर कंवर पाल राणा की तबीयत बिगड़ गई। पुलिसकर्मियों ने पूछा तो राणा ने बताया कि उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही है। ऐसे में पुलिसकर्मी उन्हें तुरंत GMCH-32 अस्पताल में ले गए। जहां शुरुआती जांच के बाद डॉक्टरों ने कहा कि उनकी मौत हो चुकी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related