Tuesday, May 12, 2026
Tuesday, May 12, 2026

बढ़िया डांस परफॉर्मेंस के लिए छात्राओं को शराब पिलाई:पंजाब की टीचर बोली- ये दवाई है;

Date:

मानसा12 दिन पहले
पंजाब में मानसा के एक कॉलेज की 15 छात्राओं को गिद्दा (डांस) इवेंट में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए महिला टीचर ने शराब पिला दी। सभी छात्राएं इवेंट के लिए महाराष्ट्र गई हुई थीं। छात्राओं का आरोप है कि टीचर ने उनसे कहा कि ये दवाई है, इससे परफॉर्मेंस बढ़िया होगी।

जब उन्होंने वह चीज पी तो चक्कर आने लगे। इसके बाद पता चला कि यह शराब है। जब उन्होंने इसका विरोध किया और प्रिंसिपल से शिकायत की तो टीचर ने करियर बर्बाद करने की धमकी दी।

अब छात्राओं ने दोबारा इसकी शिकायत कॉलेज प्रिंसिपल से की है। पीड़ित छात्राओं के समर्थन में अखिल भारतीय छात्र संघ (AISA) भी आ गया है। संघ पदाधिकारी ने इस मामले में जांच कर दोषी टीचर पर कार्रवाई की मांग की है।
छात्राओं ने बताया कि 30 जनवरी को महाराष्ट्र के अहिल्या नगर में कल्चरल इवेंट रखा गया था। एक कॉलेज के बॉयज हास्टल में यह कार्यक्रम हुआ। इसमें उनके कॉलेज की 15 छात्राओं को भेजा गया। छात्राओं को वहां पंजाबी गिद्दा सहित कई इवेंट में पार्टिसिपेट करना था। कॉलेज की ओर से कुछ टीचर्स को भी उनके साथ भेजा गया था।

हमारा पहला प्रोग्राम गिद्दे का था। उसमें हमारी परफॉर्मेंस सही नहीं रही। इसके बाद शाम को टीचर्स ने उन्हें खूब डांटा। कहा कि यह इवेंट बड़ा है, इसमें उन्हें बेस्ट परफॉर्मेंस देनी ही होगी। अभी भी कई इवेंट बचे हैं। अभी मौका है, आगे के इवेंट को जीतने के लिए पूरा जोर लगाना होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related