Sunday, May 24, 2026
Sunday, May 24, 2026

दक्षिण कोरिया: नौसेना का गश्ती विमान क्रैश, 4 लोग थे सवार

Date:

 

International—-दक्षिण कोरियाई नौसेना का एक गश्ती विमान गुरुवार को एक प्रशिक्षण उड़ान के दौरान देश के दक्षिणी हिस्से में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान में चार लोग सवार थे। नौसेना ने कहा है कि अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि हादसे में किसी की जान गई है या नहीं। नौसेना के बयान के अनुसार, यह विमान दोपहर 1:43 बजे दक्षिण-पूर्वी शहर पोहांग स्थित अपने बेस से उड़ान भरा था, लेकिन अज्ञात कारणों से यह जमीन पर गिर गया।

नौसेना ने कहा है कि विमान में सवार चार लोगों की स्थिति और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों ने देखी दुर्घटना, विस्फोट की भी सूचना
पोहांग के एक आपातकालीन कार्यालय के अनुसार, स्थानीय निवासियों से सूचना मिली कि आकाश से कोई अनजान वस्तु गिर रही है और उसके बाद विस्फोट हुआ। इस पर दमकल वाहन और बचावकर्मियों को तुरंत घटनास्थल पर भेजा गया।पोहांग के नामबू पुलिस स्टेशन ने पुष्टि की है कि यह दुर्घटना नौसेना के गश्ती विमान से संबंधित थी, लेकिन उन्होंने अभी तक किसी मृत्यु या घायल होने की पुष्टि नहीं की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

पंजाब में 1 नवंबर को होगा भारत-पाक हॉकी मुकाबला, खिलाड़ियों को 45 करोड़ से ज्यादा की सौगात

चंडीगढ़ में खिलाड़ियों के सम्मान में आयोजित समारोह के...