Saturday, July 11, 2026
Saturday, July 11, 2026

केंद्र-किसानों की छठी वार्ता आज

Date:

 

चंडीगढ़—न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) समेत अन्य मांगों को लेकर आंदोलनकारी किसानों और केंद्र की छठी वार्ता आज (22 फरवरी) चंडीगढ़ में होगी। मीटिंग में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज चौहान, प्रह्लाद जोशी के अलावा अधिकारी शामिल होंगे। किसानों की तरफ से संयुक्त किसान मोर्चा (गैर राजनीतिक) के प्रमुख जगजीत सिंह डल्लेवाल व किसान मजदूर मोर्चा के नेता सरवन सिंह पंधेर की अगुआई में 28 किसान नेता पहुंचेंगे।

डल्लेवाल को खनौरी बॉर्डर से एम्बुलेंस के जरिए चंडीगढ़ लाया जाएगा। 14 फरवरी को भी डल्लेवाल मीटिंग में शामिल हुए थे। तब उन्होंने कहा था कि केंद्र के साथ किसानों की मीटिंग पॉजिटिव रही।

किसान नेता सरवन सिंह पंधेर का कहना है कि 25 फरवरी को दिल्ली कूच करने का प्रोग्राम तय है। हम ग्राउंड पर नहीं हारे तो टेबल टॉक पर भी नहीं हारेंगे। वार्ता में अगर पॉजिटिव रिस्पॉन्स आता है तो इसमें बदलाव तय है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

गैंगस्टरों ते वार का 171वां दिन: पंजाब पुलिस ने 625 स्थानों पर छापेमारी कर 348 लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस टीमों ने 307 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई...