Thursday, July 9, 2026
Thursday, July 9, 2026

Singer दिलजीत दोसांझ ने प्रशासन की एडवाइजरी का नहीं किया पालन

Date:

 

 

चंडीगढ़: पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने प्रशासन की एडवाइजरी का पालन नहीं किया और शराब और हथियारों पर गाना गाया। दिलजीत ने कार्यक्रम की शुरुआत ‘पंज तारा’ गाना गाकर की। उन्होंने ‘पटियाला पैग’ गाना भी गाया जबकि बाल संरक्षण आयोग ने दिलजीत और उनकी कंपनी को शो में ‘पंज तारा’ और ‘पटियाला पाग’ न गाने की एडवाइजरी जारी की थी। दिलजीत ने एडवाइजरी नहीं मानी। इस शो पर प्रशासन के साथ-साथ बाल आयोग की भी नजर थी। बाल आयोग अब दिलजीत को नोटिस जारी करने जा रहा है। आयोग ने यह भी कहा था कि किसी भी बच्चे को मंच पर न बुलाया जाए।

मंच पर पहुंचते ही दिलजीत ने भीड़ को ‘पंजाबी’ कह कर संबोधित किया। दिलजीत ने विश्व शतरंज चैंपियन डी गुकेश को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विश्व शतरंज चैंपियन की राह में कई परेशानियां आईं और उन्हें हर दिन कई परेशानियों का सामना भी करना पड़ता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कपूरथला नगर निगम में आम आदमी पार्टी की शानदार जीत, तीनों पदों पर कब्जा

नरिंदर सिंह मनसू बने कपूरथला नगर निगम के मेयर* *आप...