Sunday, August 24, 2025
Sunday, August 24, 2025

मोहाली में शोरूम का लेंटर गिरा:8 लोग मलबे में दबे, एक व्यक्ति की मौत

Date:

 

मोहाली–पंजाब के मोहाली में एक बड़ा हादसा हुआ है। यहां निर्माणाधीन शोरूम की दूसरी मंजिल का लेंटर गिरने एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर घायल हो गए हैं। मृतक की पहचान जसविदंर सिंह (41) के रूप में हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी पहुंच गए थे। पुलिस की तरफ से मामले की जांच की जा रही है। वहीं, प्रशासन यह पता लगाने में जुटा हुआ है कि आखिर यह हादसा कैसे हुआ। पुलिस अधिकारियों का सामना आने पर जिम्मेदार लोगों पर केस दर्ज किया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक मोहाली में टीडीआई सिटी सेक्टर-118 में शोरूम बन रहे थे। यहां पर फर्स्ट फ्लोर से दूसरे फ्लोर का लेंटर डाला जा रहा था। साइट पर लोग और मिस्त्री समेत 8 लोग काम कर रहे थे। तभी अचानक लेंटर गिर गया। इस दौरान साइट पर दहशत मच गई। कुछ लोग मलबे में दब गए। इसके बाद जेसीबी की मदद से लोगों को निकाला गया। जहां डॉक्टरों ने जसविंदर को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य घायलों को अस्पताल से इलाज के बाद छुट्‌टी मिल गई।

ट्राइसिटी में इस तरह निर्माणाधीन इमारत गिरने का यह तीसरा मामला है। इससे पहले 21 दिसंबर को मोहाली के सोहाना में एक इमारत गिरी थी। इसमें दो लोगों की मौत हो गई थी। इसमें अंबाला का रहने वाला अभिषेक और हिमाचल की रहने वाली एक युवती शामिल थी। इसके बाद से 6 जनवरी को चंडीगढ़ के सेक्टर-17 में 50 साल पुरानी मल्टी स्टोरी इमारत गिर गई थी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related