Thursday, June 11, 2026
Thursday, June 11, 2026

अमेरिका में एक बार चली गोलियां, एक भारतीय समेत चार लोगों की मौत

Date:

 

विदेशों में पंजाबियों के साथ अप्रत्याशित घटनाएं हो रही हैं। अमेरिका में एक बार फिर गोलीबारी का मामला सामने आया है, जहां गोलीबारी का शिकार हुए चार लोगों की मौत हो गई और 9 लोग घायल हो गए। घटना अमेरिका के अर्कांसस की बताई जा रही है। जहां मृतकों में आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति भी शामिल है।

जानकारी के मुताबिक, गोपी कृष्णा अर्कांसस के एक छोटे से शहर फोर्डिस में मैड बुचर किराना स्टोर में काम करते थे, जहां दो दिन पहले गोलीबारी हुई थी। बता दें कि दसारी गोपी कृष्णा बापटला जिले के रहने वाले थे जो 8 महीने पहले ही अमेरिका गए थे।

सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, अज्ञात हमलावरों को किराने की दुकान में घुसते और काउंटर पर बैठे व्यक्ति पर गोलियां चलाते हुए देखा गया। गोलीबारी के दौरान, बंदूकधारी ने काउंटर पर छलांग लगाई, शेल्फ से कुछ उठाया और भाग गया। इसी दौरान बिलिंग काउंटर पर गोपीकृष्ण मौजूद था जो गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया और अगले दिन उनकी मौत हो गई।

फिलहाल गोपीकृष्ण की मौत की खबर उनके परिवार को दे दी गई है। यह खबर मिलने के बाद बापटला जिले के कार्लापलेम मंडल के याजाली में रहने वाला परिवार पूरी तरह से टूट गया है। गोपीकृष्ण अपने परिवार में पत्नी और एक बेटे को छोड गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related