Thursday, September 24, 2026
Thursday, September 24, 2026

कैलिफोर्निया ​​​​​​​में बच्चे की बर्थडे पार्टी में गोलीबारी:4 लोगों की मौत, 10 घायल

Date:

 

वॉशिंगटन –कैलिफोर्निया के स्टॉकटन शहर के ल्यूसिल एवेन्यू इलाके में शनिवार रात को एक बैंक्वेट हॉल में अचानक गोलीबारी हो गई। इस हॉल में बच्चे की बर्थडे पार्टी चल रही थी। घटना में 4 लोगों की मौत हो गई जबकि 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गोलीबारी की वजह और हमलावर के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

 

अधिकारियों के अनुसार, कुल 14 लोगों को गोली लगी थी, जिनमें से 4 ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने कहा, ‘पहले हमें लगा कि बर्थडे पार्टी में पटाखे फूट रहे हैं। फिर पता चला कि गोलियां चल रही थीं।’

 

शहर के उप-मेयर जेसन ली ने फेसबुक पर लिखा, ‘आज मेरा दिल बहुत भारी है। एक बच्चे के जन्मदिन की पार्टी में हुई इस सामूहिक गोलीबारी से मैं दुखी और गुस्से में हूं। हमारी कम्युनिटी को सच जानने का हक है और पीड़ित परिवारों को न्याय और हर संभव मदद मिलनी चाहिए।’

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related