Tuesday, October 20, 2026
Tuesday, October 20, 2026

अमृतसर सेंट्रल जेल से हैरान करने वाला मामला, पेस्को फोर्स के कर्मचारी गिरफ्तार

Date:

 

अमृतसर — अमृतसर की केंद्रीय जेल में कैदियों व हवालातियों की सुरक्षा के लिए पैस्को फोर्स के कर्मचारियों को तैनात किया गया है। विडंबना यह है कि पिछले कुछ समय से फोर्स के यह कर्मचारी जेल में बंद कैदियों व हवालातियों के लिए स्मगलिंग कर रहे हैं। ऐसा ही मामला उस समय आया जब जेल में पैसको फोर्स के कर्मचारी नवजोत सिंह की तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 33.50 ग्राम तंबाकू रिकवर किया गया।

जांच के दौरान नवजोत सिंह ने माना कि उसने यह तंबाकू बैरक नंबर 7/3 में बंद हवालाती करणदीप सिंह को पहुंचना था। इसके बदले में उसे 10 हजार रुपए मिलने थे। फिलहाल अतिरिक्त जेल सुपरिंटैंडैंट कर्मजीत सिंह की शिकायत पर थाना इस्लामाबाद की पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related