Tuesday, August 5, 2025
Tuesday, August 5, 2025

शिंदे की तबियत ठीक, आज मुंबई लौटेंगे:चार दिन बाद महाराष्ट्र CM का शपथ ग्रहण, चेहरे का ऐलान नहीं

Date:

महाराष्ट्र में CM के शपथ ग्रहण की तारीख तय हो चुकी है। मगर मुख्यमंत्री कौन बनेगा इसका ऐलान बाकी है। शपथ ग्रहण समारोह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में 5 दिसंबर को शाम 5 बजे मुंबई के आजाद मैदान में होगा।

महायुति सरकार में मंत्रालय बंटवारे को लेकर पेंच फंसा है। शिंदे सीएम पद छोड़ने के बदले गृह मंत्रालय के लिए अड़े हैं। उनकी नाराजगी को तब और हवा मिल गई, जब वे 29 नवंबर को अचानक सातारा स्थित पैतृक गांव चले गए। जहां उनकी तबियत बिगड़ गई। फिलहाल उनकी हालत ठीक है। वह आज दोपहर मुंबई वापस लौट आएंगे।

उधर 3 दिसंबर को भाजपा विधायक दल की बैठक होगी। दिल्ली से दो ऑब्जर्वर मुंबई आएंगे और विधायकों से चर्चा के बाद आधिकारिक रूप से CM फेस अनाउंस करेंगे। वहीं, डिप्टी CM अजित पवार ने शनिवार को कहा- सीएम भाजपा का होगा, यह तय हो गया है और शिवसेना-NCP से 1-1 डिप्टी CM होगा।

महाराष्ट्र में भाजपा की अगुआई वाले महायुति को 288 में से 230 सीटें मिली हैं। अकेले भाजपा की 132 सीटें हैं। दूसरी तरफ, चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र इलेक्शन को लेकर कांग्रेस की शिकायत पर 3 दिसंबर को चर्चा के लिए बुलाया है। मुंबई में शरद पवार ने आज सभी नवनिर्वाचित विधायकों की बैठक बुलाई है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

कनाडा के सर्रे में ‘खालिस्तान दूतावास’ का उद्घाटन

International : कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के सर्रे...

पंजाब में लग्जरी कारों का अंतर्राज्यीय डीलर गिरफ्तार

अमृतसर : लग्जरी गाड़ियां चोरी कर जाली नंबर व...

पंजाब को डेटा एनालिटिक्स में मिला टेक्नोलॉजी सभा एक्सीलेंस पुरस्कार

  चंडीगढ़, 4 अगस्त: राष्ट्रीय स्तर पर एक बड़ी उपलब्धि हासिल...