Saturday, October 17, 2026
Saturday, October 17, 2026

शिंदे डिप्टी CM बनेंगे, फडणवीस से मुलाकात के बाद दावा

Date:

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के 11 दिन बाद बुधवार को नए CM का ऐलान हो सकता है। देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री बन सकते हैं। 3 दिसंबर की शाम को देवेंद्र फडणवीस ने सीएम हाउस वर्षा में कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से आधे घंटे की मुलाकात की थी। माना जा रहा है कि इस बैठक में शिंदे डिप्टी CM बनने को राजी हो गए हैं।

आज भाजपा विधायक दल की बैठक भी होगी। इसमें विधायक दल का नेता चुना जाएगा। इसके बाद भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक विजय रूपाणी और निर्मला सीतारमण एकनाथ शिंदे से मिलेंगे।

उनकी मौजूदगी में अंतिम सत्ता-साझेदारी के फॉर्मूले पर चर्चा की जाएगी। इसके बाद मनोनीत मुख्यमंत्री और दो उपमुख्यमंत्री राज्यपाल से मिलेंगे और सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। शपथ समारोह 5 दिसंबर को शाम 5 बजे मुंबई के आजाद मैदान में होगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related