Friday, June 12, 2026
Friday, June 12, 2026

नीति उल्लंघन पर SGPC का यूट्यूब चैनल निलंबित:गुरबाणी के लिए दूसरा चैनल जारी

Date:

 

अमृतसर–शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) के आधिकारिक यूट्यूब चैनल एसजीपीसी, श्री अमृतसर (SGPC, Sri Amritsar) को यूट्यूब ने अपनी नीति के उल्लंघन का हवाला देते हुए एक सप्ताह के लिए निलंबित कर दिया है। 19 नवंबर 2025 की शाम, जब श्री हरिमंदिर साहिब से प्रतिदिन होने वाले रेहरास साहिब के पाठ का सीधा प्रसारण जारी था, उसी दौरान यह कार्रवाई लागू हुई।

 

यूट्यूब के अनुसार, 31 अक्टूबर 2025 को अपलोड की गई एक वीडियो पर उनकी नीति के अंतर्गत आपत्ति जताई गई है। वीडियो में एक सिख प्रचारक द्वारा सिख इतिहास से जुड़े तथ्यों और 1984 की घटनाओं से संबंधित संदर्भ प्रस्तुत किए गए थे।

 

SGPC ने यूट्यूब को स्पष्टीकरण भेजा

 

वीडियो में सिख योद्धाओं के बारे में ऐतिहासिक विचार साझा किए गए थे, जिन्हें यूट्यूब ने अपनी कंटेंट गाइडलाइन का उल्लंघन माना। इसके चलते चैनल की गतिविधियों को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है। SGPC ने यूट्यूब को अपना सिख दृष्टिकोण और वीडियो का ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य विस्तार से भेज दिया है।

 

संस्था ने स्पष्ट किया है कि प्रस्तुत सामग्री सिख इतिहास का एक प्रामाणिक हिस्सा है और इसका उद्देश्य केवल धार्मिक व ऐतिहासिक जानकारी साझा करना था। फिलहाल SGPC यूट्यूब से इस मामले के समाधान की प्रतीक्षा कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related