Sunday, November 22, 2026
Sunday, November 22, 2026

लालपुरा के बयान पर SGPC को ऐतराज:​​​​​​​धामी बोले- श्री गुरु नानक देव को बताया विष्णु का अवतार

Date:

राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष इकबाल सिंह लालपुरा के बयान के खिलाफ शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) ने मोर्चा खोल दिया है। SGPC के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी को उनके बयान पर ऐतराज है। उन्होंने अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार से बयान का संज्ञान लेने और उन पर कार्रवाई करने की मांग की है। जबकि लालपुरा का कहना है कि उनके बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया जा रहा है। SGPC प्रधान का कहना है कि हाल ही में दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान लालपुरा ने सिख आस्था के सिद्धांतों और पवित्र गुरबानी की विचारधारा के खिलाफ मनगढ़ंत बयानबाजी की है। जिससे सिख समुदाय की विशिष्टता और उसकी मौलिकता को ठेस पहुंची है। उन्होंने कहा कि लालपुरा ने श्री गुरु नानक देव को विष्णु का अवतार बताया है, जो RSS और भाजपा के शीर्ष नेताओं को खुश करने के लिए उनकी शरारती हरकत है। एडवोकेट धामी ने कहा कि लालपुरा की इस तरह की बयानबाजी गुरुओं और सिख समुदाय की विचारधारा का घोर अपमान है। जिसके लिए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

NEET पेपर लीक केस: 14 आरोपियों पर आरोप तय, 25 नवंबर से रोजाना सुनवाई

NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में दिल्ली की फास्ट...

ट्रंप की इमिग्रेशन कार्रवाई की मार भारतीयों पर, 6,111 गिरफ्तारियां

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सख्त इमिग्रेशन नीति का...

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव: भाजपा आज फूंकेगी चुनावी बिगुल

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा आज अपने...

पंजाब चुनाव: कांग्रेस की पहली सूची में 40 नाम, 30 उम्मीदवार लगभग फाइनल!

पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने...