Sunday, July 12, 2026
Sunday, July 12, 2026

चंडीगढ़ में जजों की सिक्योरिटी होगी रिव्यू:पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश

Date:

अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल में माथा टेकने गए जज के पर्सनल सिक्योरिटी ऑफिसर (पीएसओ) की पिस्तौल छीनकर युवक द्वारा आत्महत्या करने के मामले में पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने संज्ञान लिया है। इस मामले की आज (बुधवार) को सुनवाई हुई। इस दौरान अदालत ने पंजाब पुलिस से इस मामले में अब तक की कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है। साथ ही चंडीगढ़ पुलिस को कहा है कि जजों की सुरक्षा बढ़ाई जाए। सिक्योरिटी का रिव्यू किया जाए। मामले की अगली सुनवाई 27 सितंबर तय की गई है।

आज सुनवाई में पंजाब के डीजीपी गौरव यादव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश हुए। इस दौरान अदालत ने कहा कि अमृतसर की घटना सीधे तौर पर सुरक्षा में चूक का मामला बनता है। जो कि गंभीर विषय है। इस मामले पंजाब पुलिस की जांच कहां तक पहुंची है। अदालत ने पुलिस से रिपोर्ट तलब की है। वहीं, चंडीगढ़ पुलिस के अधिकारी भी इस दौरान हाजिर थे। अदालत ने कहां कि जब सुबह वह सैर पर जाते हैं तो पुलिस पेट्रोलिंग नजर नहीं आती है। जजों की सुरक्षा बढ़ाई जाए। अदालत ने चंडीगढ़ पुलिस को कहा कि जजों की सुरक्षा को रिव्यू किया जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

गैंगस्टरों ते वार का 171वां दिन: पंजाब पुलिस ने 625 स्थानों पर छापेमारी कर 348 लोगों को किया गिरफ्तार

पुलिस टीमों ने 307 व्यक्तियों के विरुद्ध एहतियाती कार्रवाई...