Sunday, May 10, 2026
Sunday, May 10, 2026

हरियाणा में यौन शोषण केस में SDM

Date:

 

हिसार–हरियाणा में HCS अधिकारी कुलभूषण बंसल को पुलिस ने शनिवार (9 नवंबर) को हिसार से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सिविल अस्पताल में बंसल का मेडिकल कराया है। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया।

कुलभूषण बंसल पर दलित व्यक्ति ने यौन शोषण के आरोप लगाए थे। व्यक्ति का आरोप था कि अधिकारी ने गन पॉइंट पर उससे प्राइवेट पार्ट पर मसाज कराई। उसने SC आयोग, CM विंडो, पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के न्यायाधीश को लिखित शिकायत भेजकर अधिकारी पर कार्रवाई की मांग की थी।

जिसके बाद हांसी में SDM पद पर तैनात कुलभूषण बंसल को 7 नवंबर को सस्पेंड कर दिया गया। साथ ही हिसार के सिविल लाइन में उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया। एक दिन पहले शुक्रवार को पुलिस ने कोर्ट में पीड़ित के बयान दर्ज कराए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related