Friday, August 28, 2026
Friday, August 28, 2026

मोहाली में पार्किंग विवाद में साइंटिस्ट की मौत 

Date:

चंडीगढ़–पंजाब के मोहाली में पार्किंग को लेकर हुए विवाद में साइंटिस्ट अभिषेक स्वर्णकार (39) की मौत हो गई। वह मोहाली के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च (IISER) में तैनात थे। पड़ोसी से उनका बाइक खड़ी करने को लेकर झगड़ा हुआ था, जिससे पड़ोसी ने उनके साथ हाथापाई कर मुक्के मारे।
कुछ समय पहले उनकी किडनी ट्रांसप्लांट हुई थी, जिसका डायलिसिस चल रहा था। ताजा विवाद में हुई हाथापाई से उन्हें गंभीर चोटें आईं। हालांकि, तबीयत बिगड़ती देख आरोपी पड़ोसी ही अपनी कार से उन्हें अस्पताल ले गया था, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

साइंटिस्ट के मामा के लड़के इशान बर्मन ने पुलिस को बताया है कि साइंटिस्ट अभिषेक स्वर्णकार मूल रूप से झारखंड में धनबाद के राजागढ़ कतरारा के रहने वाले थे। वह मौजूदा समय में मोहाली के सेक्टर-67 में रह रहे थे। उन्होंने अपने माता-पिता के साथ किराए का अपार्टमेंट ले रखा था।
मंगलवार रात करीब साढ़े 8 बजे जब वह अपनी बाइक घर के बाहर पार्क कर रहे थे, इस दौरान पड़ोसी मोंटी से उनकी बहस हो गई। साइंटिस्ट बीमार रहते थे, इस बारे में सभी लोगों को पता था। इसके बाद भी आरोपी पड़ोसी ने पहले उनके साथ गाली-गलौज की।

इसके बाद आरोपी तेजी से आया और धक्कामुक्की कर डाली। परिवार का आरोप है कि पेट में मुक्के मारने से अभिषेक को गंभीर चोटें आईं, जिससे अभिषेक गली में गिर गया। इसके बाद वह उठ नहीं पाया।

फिर आरोपी अपनी गाड़ी में उसे फोर्टिस अस्पताल में ले गए। वहां से मोहाली के फेज-11 थाने के SHO गगनदीप सिंह को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस ने मोंटी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Panjab University चुनाव में सियासी घमासान, मीट हेयर का ABVP पर गंभीर आरोप—छात्रों को गैंगस्टरों से धमकाने का दावा

चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी में कैंपस स्टूडेंट्स काउंसिल चुनाव...

पंजाब चुनाव से पहले BJP-अकाली गठबंधन तय! सितंबर में ऐलान संभव, सीट शेयरिंग पर मंथन

पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी और...

मोदी की सलाह का असर: 28 केंद्रीय मंत्री इंस्टाग्राम पर हुए एक्टिव, युवाओं से जुड़ने पर जोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने...