Wednesday, August 19, 2026
Wednesday, August 19, 2026

गोल्डन टेंपल में माथा टेकने पहुंची देश-विदेश से संत्सवगत:श्री गुरुग्रंथ साहिब जी का प्रकाश उ

Date:

अमृतसर—श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का पहला प्रकाश उत्सव पूरी दुनिया में आज श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। गोल्डन टेंपल में भी आज गुरुपर्व के मौके पर श्रद्धालु देश विदेश से नतमस्तक होने पहुंचे हैं। सुबह पहले पांच प्यारों की अगुवाई में नगर कीर्तन निकाला गया। उसके बाद शाम को आतिशबाजी की जाएगी।

गोल्डन टेंपल में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व को मनाने के लिए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा उचित व्यवस्था की गई है। इस मौके पर श्री अकाल तख्त साहिब और सचखंड श्री हरमंदिर साहिब को खूबसूरत फूलों से सजाया गया है। देश-विदेश से बड़ी संख्या में सिख श्रद्धालु सचखंड श्री हरमंदिर साहिब और अकाल तख्त साहिब पर माथा टेकने के लिए पहुंच रहे हैं।

शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने सिख समुदाय ओर देश-विदेश में रहने वाली सिख संगत को इस पवित्र दिन की बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related