Tuesday, June 16, 2026
Tuesday, June 16, 2026

केरल में संघ से जुड़े सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने आत्महत्या की:लिखा- RSS कैंप में कई कार्यकर्ताओं ने यौन शोषण किया; प्रियंका गांधी ने जांच की मांग की

Date:

 

केरल के तिरुवनंतपुरम में 26 साल के सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने 9 अक्टूबर को आत्महत्या कर ली। मामला 12 अक्टूबर को तब सामने आया, जब केरल के वायनाड से कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया X पर जांच की मांग की।

 

दरअसल, इंजीनियर ने जान देने से पहले अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 15 पेज का एक सुसाइड मैसेज पोस्ट किया। इसमें RSS और उससे जुड़े लोगों पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने पोस्ट में लिखा-

एक व्यक्ति और एक संगठन के अलावा किसी से नाराज नहीं हूं। वह संगठन है-RSS। जब मैं 3-4 साल का था, तब पिता ने मुझे RSS से जोड़ा था। RSS कैंप्स में कई लोगों ने मेरा यौन शोषण किया। यही वह जगह है, जिसने मुझे जीवनभर का सदमा दिया। सालों से डिप्रेशन और गंभीर मानसिक बीमारी से जूझने के बाद मैंने अब अपनी जान लेने का फैसला किया है।मृतक इंजीनियर कोट्टायम जिले के थम्पलाकाड के रहने वाले थे। स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, उनका शव तिरुवनंतपुरम के थम्पनूर स्थित एक लॉज के कमरे में फंदे से लटका मिला था। लॉज के कर्मचारियों ने उनका शव देखा था। पुलिस ने मामले में अननेचुरल डेथ का मामला दर्ज किया है।मैं किसी से नाराज नहीं हूं, सिवाय एक व्यक्ति और एक संगठन के। वह संगठन RSS है, जिससे मेरे पिता (जो एक बहुत अच्छे इंसान थे) ने मुझे जोड़ा था। यही वह जगह है जहां मुझे उस संगठन और उस व्यक्ति से जीवन भर का आघात सहना पड़ा। मैं एक OCD मरीज हूं।

मुझे यह OCD इसलिए हुआ, क्योंकि एक आदमी तब से लगातार मेरा यौन शोषण कर रहा था, जब मैं 3-4 साल का था। वह मेरे घर के पास रहता था। उसका नाम NM है। उसने लगातार मेरा उत्पीड़न किया। मेरे शरीर के साथ गंदी हरकतें कीं।

मैं उसके लिए सेक्स टूल था। वह सालों तक मेरे भाई की तरह था। मेरे घरवालों के लिए रिश्तेदार जैसा था। उसकी शरीर से आने वाली गंदी गंध के बारे में सोचकर मेरा दम घुट रहा है। सिर्फ NM ही नहीं, RSS कैंप में भी मेरा यौन शोषण हुआ। मुझे उनके नाम याद नहीं हैं। उन्होंने सिर्फ यौन शोषण नहीं, मेरा शारीरिक शोषण भी किया।

वे मुझे बिना किसी कारण के डंडों से पीटते थे। RSS के अलावा कोई और संगठन नहीं है, जिससे मैं इतनी नफरत करता हूं। मैंने इतने सालों तक उनके साथ काम किया है। मैं कई बच्चों को जानता हूं, जिनके साथ RSS कैंप्स में ऐसा ही हुआ था।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा यू.पी.एस.सी.- 2025 पास करने वाले उम्मीदवारों का सम्मान

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा यू.पी.एस.सी.- 2025 पास...