Thursday, August 20, 2026
Thursday, August 20, 2026

खन्ना में हो रही दोबारा वोटिंग:कड़ी पुलिस सुरक्षा

Date:

 

खन्ना–पंजाब में खन्ना नगर कौंसिल के वार्ड नंबर 2 में वोटों की गिनती के दौरान ईवीएम मशीन तोड़ने के बाद चुनाव आयोग ने दोबारा वोटिंग के आदेश दिए गए हैं। जिसके बाद आज वार्ड संख्या 2 के मतदान केंद्र संख्या 4 पर दोबारा वोटिंग हो रही है। सुबह 7 बजे से वोटिंग जारी है। इस मतदान केंद्र पर साढ़े छह सौ के करीब वोट है।

बता दें कि तीन मतदान केंद्रों की गिनती के बाद चौथे मतदान केंद्र की ईवीएम मशीन तोड़ दी गई थी। 3 मतदान केंद्रों के नतीजों में कांग्रेस प्रत्याशी 145 वोटों से आगे है।

इस बार पुलिस ने कड़ी सुरक्षा की है। चारों ओर बेरीकेडिंग की हुई है। वोटर के सिवाय किसी को अंदर जाने की इजाजत नहीं है। मोबाइल भी अंदर लेकर नहीं जा सकते। मीडिया को भी बाहर से ही कवरेज की इजाजत है। वोटरों में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह 10 बजे तक दो सौ के करीब वोटरों ने अपने अधिकार का मतदान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related